February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कर्नलगंज में लव जिहाद के विरोध में बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन आज

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज में लव जिहाद के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन सोमवार को

1 दिसंबर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेगा संगठन

कर्नलगंज, गोण्डा।

हिंदू बालिका के कथित अपहरण के मामले में हाजी मलिक उर्फ हज़ीउल्ला के बेटे चांद बाबू उर्फ चंदू के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद बजरंग दल ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने सोमवार को बड़े विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।
बजरंग दल के जिला मंत्री एवं सह संयोजक ने बताया कि दिनांक 28.11.2025 को थाना रामनगर में चांद बाबू उर्फ चंदू के खिलाफ हिंदू बालिका के अपहरण के तहत नामजद अभियोग पंजीकृत हुआ है। आरोप है कि फर्जी नामों से सोशल मीडिया अकाउंट बनाए, जिनमें ट्रू कॉलर पर “राज पटेल” नाम से संचालित प्रोफाइल भी शामिल है। दावा है कि उसके कई बैंक खातों से विभिन्न लड़कियों को धनराशि भेजी गई। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी बाप–बेटा तस्करी और जमीन कब्जाने जैसी गतिविधियों में भी संलिप्त रहे हैं। बजरंग दल ने कठोर कार्रवाई की मांग की है और 1 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। संगठन ने आरोपितों की संपत्ति की जांच और जब्ती की मांग भी उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *