February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हैरिंग्टनगंज विकासखंड परिसर में शौचालय सुविधा ठप, कर्मचारी व आमजन परेशान लगा गंदगी का अंबार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या
विकासखंड परिसर में शौचालय सुविधा लंबे समय से ठप होने के कारण कर्मचारी व कामकाज से आने वाले आम जनमानस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं को उठानी पड़ती है, जिन्हें शौचालय न होने से काफी असुविधा झेलनी पड़ती है।
प्रदीप मिश्रा, दिनेश तिवारी, दिनेश गौड़, रमेश कुमार, उमेश कुमार, कुलदीप सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि शौचालय बंद रहने से उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
इस मामले में जब खंड विकास अधिकारी से फोन पर बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि शौचालय मरम्मत कार्य को कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है और जल्द ही शौचालय की मरम्मत कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा।

दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *