February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ गरिमामई कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ गरिमामई कार्यक्रम

सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने देश की संप्रभुता व अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प

गोण्डा

“संविधान दिवस” के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाते हुए कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा और नागरिकों के अधिकारों का संरक्षक है। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके साथ ही उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान की सामूहिक प्रस्तावना का वाचन किया। इस दौरान देश की संप्रभुता,अखंडता और एकता की रक्षा करने तथा अपने संवैधानिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ली गई। अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि नागरिकों और सरकारी कर्मियों की जिम्मेदारी है कि वे संविधान में निहित आदर्शों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को अपने कार्यों में लागू करें। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूती से अपनाने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी मौजूद रहे और पूरे सम्मान एवं उत्साह के साथ संविधान दिवस मनाया गया।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *