February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खेत में लगे बिजली के तार की चपेट में आने से दो नीलगायों की मौत, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

1 min read
Spread the love


मिल्कीपुर अयोध्या

जनपद के हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारातजपुर पूरे छिवलहिया में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से दो नीलगायों की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार गांव निवासी राम चन्दर यादव ने अपनी फसल को जंगली जानवरों से बचाने के उद्देश्य से खेत के चारों ओर बिजली का तार लगाकर करंट प्रवाहित किया था।

बताया जाता है कि देर रात चरने आई दो नीलगायें बिजली के तार में उलझकर करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो दोनों नीलगाय मृत अवस्था में पड़े मिले। घटनास्थल पर थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम जांच में जुटी

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज को दी। जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज आशीष सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *