लगभग चार वर्ष से टूटी नाली, जिम्मेदार अधिकारी मौन, राजनीति का शिकार हुआ विकास कार्य
1 min readकुड़वार में लगभग 4 साल से टूटी नाली, जिम्मेदार मौन राजनीति का शिकार हुआ विकास कार्य
सुल्तानपुर
जनपद के कुड़वार ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोहगौली में लगभग चार वर्षों से टूटी नाली की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पत्रकार राजेश बाबा के घर के सामने स्थित इस नाली के टूटने से रास्ता बाधित हो गया है और गंदा पानी चारों ओर फैलकर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। रात में हुई मूसलाधार बारिश से नाली की स्थिति भयानक और खतरनाक हो गई है। जबकि इसी रास्ते से सैकड़ो बच्चे प्रतिदिन प्राथमिक विद्यालय जाते हैं
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या पर अब तक न तो ब्लॉक के किसी अधिकारी या कर्मचारी ने संज्ञान लिया और न ही ग्राम प्रधान ने कोई पहल की। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द नाली की मरम्मत कराने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी कुड़वार से निवेदन है मामले को गंभीरता से ले। जबकि नाली टूट जाने से आवागमन बाधित है

