February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

87 बूथों पर एसआईआर का शत-प्रतिशत डिजिटाईजेशन,शत-प्रतिशत डिजिटाईजेशन करने वाले बीएलओ का होगा सम्मान

1 min read
Spread the love

धौलपुर

जिले के 87 बूथों पर एसआईआर का शत-प्रतिशत डिजिटाईजेशन
सर्वाधिक बाड़ी के 59 बूथों पर उपलब्धी
शत-प्रतिशत डिजिटाईजेशन करने वाले बीएलओ का होगा सम्मान

जिले के 87 बूथों पर एसआईआर का शत-प्रतिशत डिजिटाईजेशन पूर्ण कर लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी ने बताया कि इनमें सबसे सर्वाधिक 78-बाड़ी में 59, 77-बसेड़ी के 17, 79-धौलपुर के 6 तथा 80-राजाखेड़ा के 5 सहित कुल 87 बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया गया है। साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ से अपील करते हुए कहा कि आप अपनी कार्यशैली से आपके क्षेत्राधिकार के आसपास के शेष बूथ लेवल अधिकारी की सहायता करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करें एवं लाभान्वित कराते हुए राष्ट्र कार्य में अपना योगदान निभाएं। उन्होंने बताया कि जिले की विधानसभा क्षेत्र 77-बसेड़ी में 1 लाख 78 हजार 268, 78-बाड़ी में 2 लाख 14 हजार 838, 79-धौलपुर में 1 लाख 68 हजार 423 तथा 80-राजाखेड़ा में 1 लाख 49 हजार 925 कुल 7 लाख 11 हजार 454 ईएफ 77.51 प्रतिशत को डिजिटाइड किया गया है।
शत-प्रतिशत कार्य करने वाले बीएलओ का होगा सम्मान
निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के अन्तर्गत परिगणना अवधि में 24 नवम्बर की सुबह तक जिन बीएलओ द्वारा शत-प्रतिशत परिगणना डिजिटाईजेशन का कार्य कर लिया गया है। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी द्वारा 25 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे नगर परिषद सभाकक्ष मचकुण्ड रोड़ धौलपुर में कार्यक्रम आयोजित कर बीएलओ का सम्मान किया जाएगा।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *