February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिला एवं सेशन न्यायाधीश अरुण कुमार अग्रवाल ने किया जिला कारागृह का औचक निरीक्षण

1 min read
Spread the love


धौलपुर

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालना में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश अरुण कुमार अग्रवाल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव के संयुक्त तत्वावधान में जिला कारागृह का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नालसा द्वारा जारी एसओपी में वर्णित दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण दौरान सर्वप्रथम जेल में स्थित बैरकों में जाकर बंदियों की लिए नहाने एवं कपड़े धोने के लिए उपलब्ध पानी एवं बंदियों के लिए उपलब्ध शौचालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान शौचालयों में गंदगी एवं नहाने के लिए उपलब्ध गंदे पानी की साफ-सफाई करने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिए। प्रत्येक बैंरकों के अंदर बंदियों से वार्ता की एवं बंदियों से उनके प्रकरणों, तारीख पेशी, मेडिकल सुविधा, सर्दी के बचाव हेतु उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने पर एक बंदी द्वारा उसके आधार कार्ड नहीं बने होने पर अध्यक्ष ने जेल अधीक्षक से जानकारी ली। इसी प्रकार अध्यक्ष द्वारा खाने के बारे में जानकारी लेने पर बंदियों ने भोजन में मूंग की दाल, आलू प्याज की सब्जी एवं चपाती के बारे में जानकारी दी। महिला बैरकों में जाकर भी महिला बंदियों से उनके प्रकरणों, आगामी पेशी, दवाइयों एवं सर्दी के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की एवं जेल में स्थित एक महिला बंदी के बच्चे के बारे में जानकारी ली। बच्चे का टीकाकरण, वैक्सीनेशन, पोलियो की दवा एवं बच्चे के लिए खिलौने इत्यादि। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि महिला बंदी के घरवालों से संपर्क करके बच्चे का टीकाकरण कार्ड मंगवाएं जिससे बच्चे के कौन-कौन से टीके पहले दिए जा चुके है आदि जानकारी का पता लग सके एवं उचित इलाज हो वह बच्चे को प्रदान करें। अधिवक्ताओं को नए बंदियों के आईडी कार्ड बनवाकर देने के निर्देश प्रदान किए। जेल में स्थित गंदगी को दूर करने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देशित किया साथ ही एनजीओं एवं नगर परिषद के मदद से भी साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
इस मौके पर चीफ एलएडीसी अमित कमठान, डिप्टी चीफ एलएडीसी पप्पू सिंह गुर्जर, असिस्टेंट एलएडीसी दीपक सिकरवार, मीता अग्रवाल, आराधना शर्मा, जेल अधीक्षक सुमन मीणा, पीए मनोज वर्मा, स्टेनो राहुल डण्डौतिया इत्यादि सहित कारागृह का स्टाफ मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *