February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पानी की समस्या को लेकर वार्ड नंबर 12, कटरा पश्चिमी के महिलाओं ने जिलाधिकारी से किया मांग

1 min read
Spread the love

बांदा के वार्ड 12 कटरा पश्चिमी में अनियमित जलापूर्ति निवासियों ने जताई गंभीर चिंता, डीएम से की हस्तक्षेप की मांग

बांदा के वार्ड नंबर 12, कटरा पश्चिमी के निवासियों ने क्षेत्र में अनियमित जलापूर्ति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। निवासियों के अनुसार, पिछले चार वर्षों से पूरे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित है, जबकि उनके वार्ड में पिछले चार महीनों से स्थिति विशेष रूप से खराब है।

मोहल्ले के कई घरों में बिल्कुल भी पानी नहीं पहुँच रहा है, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। महिलाओं को पीने, नहाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या के संबंध में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, वार्ड के निवासियों ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप करने और क्षेत्र में नियमित एवं निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *