February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्लेटफार्म पर बिगड़े पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराने व इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए जाने की मांग

1 min read
Spread the love

गोसाईगंज अयोध्या

प्लेटफार्म 1 पर बिगड़े पड़े हैंडपंपों को मरम्मत कराने तथा 2 एवं 3 पर नया 4 इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए जाने के लिए सभासद आरती जयसवाल ने डीआरएम को भेजा पत्र।

ए डीआरएम नीलिमा सिंह को मांग पत्र देती तथा एस0 एस0 रूम में सी0 डीसीएम से वार्ता करती सभासद आरती जयसवाल

गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है।यह हाल तब है जब कि स्टेशन के पास में पूर्व सांसद एवं मौजूदा एमएलसी हरिओम पांडे का आवास है।इसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी इस स्टेशन की कायाकल्प करने के बजाय लापरवाही बरतने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं 1 पर 3 इंडिया मार्का हैंडपंप लगे है,लेकिन उसमें से 2 खराब है । वाटर कूलर की भी स्थिति कमोवेश ऐसी ही है,और वह अधिकांशत: शो पीस में दिखती हैं।गला तर करने के लिए रेल यात्री जब उसमें पानी लेने के लिए जाता हैं तो उसे निराश होकर लौटना पड़ता है। प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 की हालत तो पूछिए ही मत। महीनो से आया वाटर कूलर कनेक्शन न होने के कारण टीन शेड के नीचे निष्प्रयोज्य पड़ा हुआ है।कहने को गोसाईगंज रेलवे स्टेशन के तीनों प्लेटफार्मों पर कई वॉटर स्टैंड पोस्ट है,लेकिन आज तक उसमें से किसी ने पानी टपकते हुए नहीं देखा।अप साइड की ट्रेनों का ठहराव पीएफ 2 एवं 03 पर होता है।ट्रेनों में सवार रेल यात्री जब पानी के लिए उतरता है तो उसे मायूसी हाथ लगती है।कारण कि प्लेटफार्म नंबर 2 एवं 3 पर जिम्मेदारानो द्वारा आज तक कोई इंडिया मार्का हैंडपंप नहीं स्थापित किया गया। गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर अप/ डाउन साइड की लगभग डेढ़ दर्जन ट्रेनों का ठहराव होने के कारण प्रति दिन यहां हजारों यात्री अपने गंतव्य को आवागमन करते हैं।सुविधा न पाने से यात्री भी रेल प्रशासन को कोसता हैं।जिसकी शिकायत गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति(रजि0)की अध्यक्ष श्रीमती आरती जयसवाल ने बीते 11 नवंबर को एक पत्र अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलिमा सिंह को देकर की थी। 3 दिन पूर्व गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर कैफियत ट्रेन स्टॉपेज के शुभारंभ पर आए वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी से जब सभासद श्रीमती जयसवाल ने शिकायत किया तो सी0 डीसीएम श्री तिवारी ने सभासद को बताया कि हमने स्टेशन का मौका मुआयना कर लिया है,आपकी शिकायत सही है। जल्द ही इन सारी समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *