February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाल दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी लखनऊ में केसीएन क्लब का भव्य आयोजन सम्पन्न

1 min read
Spread the love

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मुक्त आकाश स्टडी सेंटर, 50, पॉकेट 4, शहीद पथ, सुशांत गोल्फ सिटी में राष्ट्रीय सेवाभावी संगठन नोइंग सिटीजन्स नीड क्लब केसीएन क्लब की विचार मंथन बैठक व सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद व मुक्त आकाश के प्रबंध निदेशक मुक्तेश्वर जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोनभद्र रेनुकूट बिड़ला पॉवर प्लांट के वरिष्ठ इंजीनियर मोहम्मद मतलुफ खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भगवान सिंह यादव (पी सी एस), पूर्व पुलिस अधिकारी जितेंद प्रताप सिंह, वरिष्ठ सहित्यकारा उमा त्रिगुणायत, पंडित बिरजू महाराज की शिष्या व कथक नृत्यांगना रेणु शर्मा, वरिष्ठ सामाजिक क्रांतिकारी परिवर्तन के नेता भारत गांधी विश्वात्मा, केसीएन क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दन मिश्र त्यागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्रीन एनर्जी कार्यकर्ता पवन पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रोफेसर मुक्तेश्वर ने बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की। वहीं भारत गाँधी विश्वात्मा ने नेहरू जी के समाजवादी फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। अपने सम्बोधन में केसीएन क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दन मिश्र त्यागी ने बच्चों को नशे की लत से बचाने के लिए जनजागृति की विशेष आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नशा हमारे देश के विकास में बाधक है हमे इसको नीव से उखाड़ फेंकना चाहिए। वरिष्ठ सहित्यकारा उमा त्रिगुणायत, कथक नृत्यांगना रेणु शर्मा, ने केसीएन क्लब निर्झरिणी के साहित्यिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में आशीष बाजपेई, पत्रकार संतोष कुमार, एडवोकेट राधेश्याम मिश्र, एडवोकेट अमित पाण्डेय, शिक्षक साजिद खान, सतीश मौर्य, दिनेश धुरिया, शौरभ पाण्डेय, उत्तम मिश्र, रामचंद्र यादव, मतेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *