February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

1 min read
Spread the love


धौलपुर, राजस्थान।

सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश अरुण कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव द्वारा हाउसिंग बोर्ड में स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम में आवासित वरिष्ठजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का जायजा लिया एवं वृद्धजनों को प्राथमिक उपचार किट एवं मैनू अनुसार समय पर भोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों की समस्याएं सुनी एवं उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। जिसमें 7 वृद्धजन उपस्थित मिले निरीक्षण के दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से उनके रहन-सहन, भोजन, नाश्ता एवं स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की। वृद्धाश्रम के संचालक को निरीक्षण के दौरान कमरों में साफ-सफाई व सर्दी से बचाव के लिए किए गये इंतजाम को देखने के बाद वहाँ आवासित वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की गयी। सभी वृद्धजनों ने वृद्धाश्रम में प्राप्त हो रहीं सुविधा से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को सुधार के लिए वृद्धाश्रम के इंचार्ज को निर्देशित किया गया तो वृद्धाश्रम इंचार्ज ने बताया कि इस वृद्धाश्रम की देखरेख समाज कल्याण विभाग करता है। भामाशाह के जरिये प्रत्येक वृद्धजन को सहायता राशि प्रदान की जाती है। निरीक्षण के दौरान वृद्धश्रम की बिल्डिंग खराब अवस्था में होने के कारण सचिव ने वृद्धाश्रम के प्रबंधन को निर्देश दिए कि वे सभी बुजुर्गों को स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वृद्धाश्रम को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करें जिससे सभी बुर्जुग सुरक्षित रह सके। साथ ही इंचार्ज से वृद्धों की पेंशन के बारे में जानकारी ली तो इंचार्ज ने बताया कि दो बुर्जुगों के जनाधार बनावा दिए गए है एवं वृद्धजनों के पेंशन की प्रक्रिया चालू है। इसके अलावा सरकार से वृद्धों के भरण-पोषण के लिए बनाये गये कानूनों के बारे में वृद्धजनों को जानकारी दी। वृद्धजनों को नशा मुक्ति के सम्बन्ध में भी प्रेरित किया गया। सचिव रेखा यादव ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, और उनकी सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। सचिव ने यह भी सुनिश्चित किया कि वृद्धाश्रम में निवासरत सभी व्यक्तियों को विधिक सहायता, उनके अधिकारों की जानकारी और आवश्यक होने पर कानूनी सलाह उपलब्ध कराई जाए।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *