कक्षा 1 व 2 के बच्चों को दिसम्बर तक बनाएं निपुण
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
विकासखंड मिल्कीपुर के न्याय पंचायत देवरिया के प्राथमिक विद्यालय पूरे गोविंद में मंगलवार को शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
बैठक में एआरपी गणित अनिल दुबे ने कहा कि दिसंबर तक सभी विद्यालयों को कक्षा एक और दो के बच्चों को निपुण लक्ष्य की दक्षता हासिल करानी है। सामाजिक विषय के एआरपी करूणेश सिंह ने विभागीय प्राथमिकता वाले शैक्षिक कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार साझा किए।
इस दौरान शिक्षिका सरोज बिंद ने अम्ल और क्षार पर एक प्रयोग का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, डॉ. अनिल चौरसिया ने पानी, कटोरी और सिक्के का उपयोग करते हुए प्रकाश के परावर्तन और अपवर्तन को प्रायोगिक रूप से समझाया।
बैठक को नोडल शिक्षक अजय गुप्ता, विजय कुमार यादव, अजय द्विवेदी, शचीपूर्णा सिंह, निवेदिता उपाध्याय और नम्रता शुक्ला सहित कई शिक्षकों ने संबोधित किया। प्रधानाध्यापक उमेश कुमार यादव ने बैठक की अध्यक्षता की, जबकि सहायक अध्यापक इम्तियाज अहमद ने इसका संचालन किया।
इस अवसर पर दिनेश तिवारी, उषा पांडेय, मोहम्मद सरवर, डॉक्टर धीरज, वकार अहमद, ध्रुव त्रिपाठी, बृजेश कुमार, विनय कुमार, कुमकुम पांडेय, सीमा, उर्मिला यादव, पिंकी जायसवाल, शिव कुमारी, फुलमना, कुसुम कुमारी, रुचि शुक्ला समेत कई अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं, अनुदेशक व शिक्षामित्र मौजूद रहे।

