February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में किसान दिवस का आयोजन

1 min read
Spread the love

सभी किसानों का धान खरीदा जाएगा
अयोध्या।

मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या केके सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट सभा कक्ष में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में किसान व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी तथा अधिकारी गण उपस्थित रहे।
किसान दिवस में गत किसान दिवस की समस्याओं की अनुपालन आख्या पर बिन्दुवार चर्चा की गई और जिन-जिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ था समाधान हेतु पुनः संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा एडवोकेट ने कहा कि धान खरीद का प्रमुख मुद्दा है सरकारी धान क्रय केदो द्वारा किसानों के धान खरीदे नहीं जा रहे हैं धान ।खरीद हेतु ऑनलाइन करने के बाद सत्यापन होने में तहसीलों द्वारा काफी समय लिया जा रहा है जिसका निदान करने की मांग किया डिप्टी आरएमओ ने जवाब देते हुए कहा कि सभी किसानों का धान खरीदा जाएगा जिस जिस किसान की धान तौल में दिक्कत हो मेरे फोन पर या किसान दिवस ग्रुप पर समस्या से अवगत करायें डिप्टी आरएमओ ने कहा कि गत वर्षो में सत्यापन का कार्य एसडीएम पोर्टल पर तुरंत हो जाता था परंतु इस बार लेखपाल राजस्व निरीक्षक के माध्यम से होने के कारण विलंब हो रहा है जिसका समाधान का प्रयास किया जा रहा है घनश्याम वर्मा ने गन्ना सर्वे सट्टा का मामला उठाते हुए कहा कि जिन-जिन किसानों का सट्टा खराब हो गया है सर्वे काम हुआ है बेसिक कोटा नहीं जोड़ा गया है उसका समाधान कराया जाए जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि माह के प्रत्येक 2 व 17 तारीख को CIC की बैठक होती है पीड़ित किसान प्रार्थना पत्र दे दें समाधान हो जाएगा। घनश्याम वर्मा गेहूं बीज उपलब्ध कराने तथा निर्धारित दर 936 रुपए प्रति 40 किलो पैकेट बिक्री करने का मांग किया जिस पर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 936 प्रति 40 किलो पैकेट ही बेचा जाएगा यदि कोई स्टोर इंचार्ज अधिक पैसा लिया है तो रिकवरी कराई जाएगी और बीज की कमी अभिलंब पूरा कर दी जाएगी। किसान दिवस में डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई जिस पर जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि डीएपी खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी काफी मात्रा में डीएपी खाद आ चुकी है और कल तक काफी मात्रा में पहुंच जाएगी।
विद्युत समस्याओं पर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल दुरूस्तीकारण तथा विद्युत पोल हटाने जैसी समस्याएं थी जिसका विभाग द्वारा निदान कर दिया गया था।
मुख्य विकास अधिकारी क सिंह के अलावा उपनिदेशक कृषि ,जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी ,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, डिप्टी आईएमओ, एलडीएम,जिला उद्यान अधिकारी तथा भारतीय किसान यूनियन की तरफ से जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य,शंकरपाल पांडे,विकास वर्मा, रविशंकर पांडे, विवेक पटेल ,जगदीश यादव, प्रेम शंकर वर्मा, रामू चंद्र विश्वकर्मा, रविंद्र मौर्य ,फरीद अहमद ,शहजादी बेगम, सरोज वर्मा, राजेश मिश्रा, वेद प्रकाश पांडे, देवी प्रसाद वर्मा सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने सभी कार्यकर्ताओं को सूचित किया है कि दिनांक 21.11.2025 को गांधी पार्क में मासिक पंचायत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *