February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एकता यात्रा,सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद, एकता का संदेश दिया

1 min read
Spread the love

भाजपा ने जयसिंहपुर में निकाली ‘एकता यात्रा’:सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद, एकता का संदेश दिया
नि. जिला पंचायत सदस्य, समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह |

जयसिंहपुर सुल्तानपुर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में ‘एकता यात्रा’ निकाली। यह यात्रा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। इस दौरान अखंड राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को याद किया गया और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया।

यह यात्रा पीढ़ी चौराहा से शुरू हुई। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बृज बहादुर भरतद्वाज जी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, क्षेत्रीय विधायक मा. राज प्रसाद उपाध्याय और नि. जिला पंचायत धर्मेंद्र सिंह, सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

‘एकता यात्रा’ पीढ़ी चौराहे से पीढ़ी गांव होते हुए आगे बढ़ी। यह यात्रा मुइली में एक जनसभा में परिवर्तित हो गई, जहाँ नेताओं ने जनसमूह को संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बृज बहादुर भारतद्वाज ने कहा कि सरदार पटेल इतिहास के महानायक हैं और आज भी देश की राष्ट्रीय चेतना के केंद्र बने हुए हैं।

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बताया कि गुजरात में स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस प्रतिमा में भारत के सभी नागरिकों का सहयोग समाहित है, और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है।

सदर- 189 भाजपा विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल की दूरदृष्टि और मजबूत नेतृत्व ने भारत को एक सशक्त संघीय ढांचा प्रदान किया।

नि. जिला पंचायत धर्मेन्द्र सिंह ने आधुनिक भारत के निर्माण में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

जनसभा को मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बृज बहादुर भरतद्वाज जी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, क्षेत्रीय विधायक मा. राज प्रसाद उपाध्याय और नि. जिला पंचायत धर्मेंद्र सिंह, ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *