February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लापता बच्चे को पुलिस की तत्परता से अपने परिजनों से सकुशल मिला नाबालिग सूर्यांश

1 min read
Spread the love

अयोध्या

Oplus_131072

आज दिनांक 17/11/2025 को नाबालिग बालक सूर्यांश सिंह, पुत्र दुर्वेश कुमार सिंह, उम्र 11 वर्ष, निवासी शहरी पोस्ट धीमी, थाना धम्मौर, जनपद अमेठी अपने घर से प्रातः लगभग 5:00 बजे यह कहकर निकला कि वह सुलभ शौचालय जा रहा है।
काफी देर तक घर वापस न आने पर वह अपनी साइकिल सहित जगत हॉस्पिटल, रायबरेली रोड के पास अकेले घूमता हुआ लोगों को दिखाई दिया। स्थानीय नागरिकों द्वारा इसकी सूचना चौकी नवीन मंडी पर दी गई।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जय किशोर अवस्थी, चीता मोबाइल के कर्मचारी राम प्रकाश व सिंटू कुमार के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। बच्चे को समझाकर चौकी लाया गया तथा उससे उसके माता-पिता का मोबाइल नंबर व पता प्राप्त कर परिजनों को सूचित किया गया।
बालक सुबह से घर से निकला था और भूखा था, इसलिए चौकी पर ही भोजन और पानी की व्यवस्था कर भोजन करवाया गया।
सूचना पाकर बालक की माता श्रीमती बिंदु सिंह तथा मामा योगेंद्र प्रताप सिंह चौकी नवीन मंडी पहुंचे और सूर्यांश सिंह को सकुशल अपने साथ अमेठी लेकर चले गए।
परिजनों द्वारा बताया गया कि किसी बात से नाराज होकर बालक बिना बताए घर से निकल आया था। पुलिस द्वारा समय रहते उचित कार्रवाई कर बालक को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *