February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अपनी नेक कमाई से 80+45 विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर और 45 विद्यार्थियों को वितरित किए जूते

1 min read
Spread the love

झज्जर

जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम में जिला झज्जर के लड़ायन गांव के पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 80+45 विद्यार्थियों को निःशुल्क बांटे स्वेटर और 45 विद्यार्थियों को जूते वितरित किए गए जिसे पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे ।

उपरोक्त वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम में लड़ायन के पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ ने अपनी नेक कमाई से 45 जोड़ी जूते और 45 स्वेटर उपहार स्वरूप भेंट की गई जो एक प्रेरणादायक पहल थी I

वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम में डॉ. जगविंद्र जाखड़ (सेवानिवृत) वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, हरियाणा सरकार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन और मेहनत व लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

समाजसेवी एवं शिक्षाविद् सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए ।

माननीय अरविंद कुमार दहिया, प्रिंसिपल, पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।

वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम के आयोजन के मुख्य सूत्रधार मास्टर सतीश यादव भाकली व श्री दिलवाग जाखड ने अहम भूमिका निभाई ।

22वी बार रक्तदान कर चुके युद्धवीर सिंह लांबा, अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली ने बताया कि 1.समाजसेवी व शिक्षाविद् सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स 2.शिक्षा के साथ साथ सामाजिक सरोकार का दायित्व भी बखुबी से निभा रहे मास्टर हरबीर मल्हान गिरिधरपुर, जिला झज्जर 3.भाकली गांव के समाजसेवी सुधीर कुमार, प्रो. कोमल इलेक्ट्रिक स्टोर, भाकली 4.शिक्षा व समाजसेवा के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े रहने वाले सकारात्मक सोच के मास्टर सतीश यादव भाकली 5.समाजसेवी रणसिंह, यदुवंशी तेल टैंकर, भाकली गाँव 6.मास्टर इंद्रजीत सिंह, भूरावास गांव, जिला झज्जर 7.समाजसेवा और शिक्षा को समर्पित मास्टर पवन कुमार, गांव धनीरवास जिला झज्जर 8.कोसली रेलवे स्टेशन से नाहड रोड पर ‘सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर’ प्रो. सोनू कुमार धारौली निवासी 9.पर्यावरण को समर्पित समाजसेवी मंजीत सिंह, प्रो.श्रीहंस बैग व स्टेशनरी हाउस, कोसली 10.रक्तदानी मास्टर रोहित यादव, प्रो.लेवी डिस्पोसल हाउस, कोसली 11. मास्टर कुलवेन्द्र सिंह यादव, गांव मुमताजपुर, जिला रेवाड़ी 12.समाजसेवी व रक्तदानी नितेश भौरिया प्रो. अर्बन युवा रेडीमेड स्टोर, कोसली 13.मास्टर प्रमिंदर सिंह, तुम्बाहेड़ी गांव, जिला झज्जर के साथ साथ दो गुप्त दानियों ने अपनी ईमानदारी व मेहनत से कमाया नेक धन से वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम के आयोजन मे सहयोग देकर पुण्य कमाया ।

अंत में स्कूल प्रिंसिपल ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों के लिए इस प्रकार के सहयोगात्मक कार्य के मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली की सराहना की।

झज्जर हसला प्रधान श्री कुलदीप नेहरा जी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *