February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने धौलपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में ईएफ कार्य का किया अवलोकन

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य जिले में जारी है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ घर-घर जाकर ईएफ (एन्युमरेशन फॉर्म) वितरण कर रहे हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी हरिराम मीना ने धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में पुरानी छावनी के भाग संख्या 92 एवं मौहल्ली का पुरा के भाग संख्या 98 पर बीएलओ द्वारा वितरित किये जा रहे ईएफ कार्य का अवलोकन किया।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर बीएलओ द्वारा वितरित ईएफ कार्य को देखा और मतदाताओं के घर पहुंचकर उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ईआरओ और बीएलओ से भी आवश्यक जानकारी लेकर निर्धारित समयावधि में उक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *