आत्मनिर्भर भारत अभियान महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन
1 min readघर-घर स्वदेशी का लिया संकल्प
धौलपुर
मनसा देवी माता मंदिर भामतीपुरा धौलपुर, बुधवार को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत महिला सम्मेलन आयोजित किया गया, भाजपा महिला मोर्चा की जिला संयोजक कल्पना शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने इस सम्मेलन में भाग लिया, इस कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माला अर्पण और दीप प्रज्वलित करक हुआ, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर राजावत ने बताया कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों को अपनाना होगा जब तक देश की महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं होगी तब तक भारत आत्मनिर्भर नहीं बन सकता महिला न केवल अपने परिवार को सशक्त बनाती है बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करती हैं, पूर्व विधायक बसेड़ी रानी कोली ने बताया कि हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी के संकल्प को जारी रखना होगा, राजाखेड़ा प्रत्याशी नीरजा शर्मा ने सभी मातृशक्ति को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने की शपथ दिलवाई धौलपुर प्रत्याशी की धर्मपत्नी श्रीमती रजनीकांत कुशवाहा (समाजसेविका ) ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को विभिन्न योजना के माध्यम से सशक्त करने का कार्य किया है साथ ही राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं को 33% आरक्षण दिया है जिससे महिलाएं राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ेगी और समाज का विकास करेगीl कार्यक्रम का संचालन (सहसंयोजक महिला सम्मेलन) शशि त्यागी ने किया मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक नर्मदा शर्मा, नेहा सिंह, ज्योति शर्मा, अनुपमा श्रीवास्तव, नीमा सिंह, पुष्पा शुक्ला, हेमलता शर्मा ,रजनी कुशवाहा, रेणु देवी, वर्षा सोनी, नीलू पूनम सोनी आदि महिला कार्यकर्ताओं ने किया जिला संयोजक कल्पना शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर जिला महामंत्री मदन कोली, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, जिला मंत्री विजय त्यागी, हरेंद्र राव, पूर्व जिलामंत्री विनय परमार, मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, अनमोल बंसल, जयवीर पोसवाल, मनोज शर्मा, महावीर सिह दुर्गेश श्रीवास्तव, दिलीप पाराशर, सहित सैकड़ो महिला कार्यकर्ताएं सम्मिलित हुईl

