March 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अवैध बालू खनन का बड़ा मामला आया सामने,जांच टीम ने तीन हजार घन मीटर का अवैध खनन 30 लाख रुपये की रॉयल्टी चोरी पकड़ी

1 min read
Spread the love


बांदा में अवैध बालू खनन का बड़ा मामला सामने आया

बांदा – बागै नदी की तेरा-ब खदान में अवैध बालू खनन का बड़ा मामला सामने आया है।

जांच टीम ने तीन हजार घन मीटर का अवैध खनन और 30 लाख रुपये की रॉयल्टी चोरी पकड़ी है।

अवैध खनन के निशान मिले
जांच टीम को कई जगह अवैध खनन के निशान मिले हैं।
टीम ने नरैनी : पथरा गाँव के बालू घाट पर जाँच करने पहुँचे उच्चाधिकारियों को जाँच नायब, एमआई और दोनों लेखपाल |

नरैनी-बाँदा वैध खनन की आड़ में बागे नदी की तेरा ब खदान में ठेकेदार ने सरपट्टा अवैध खनन कर डाला।

प्रशासन की लापरवाही का फायदा उठाया

ग्रामीणों की शिकायतों और खबरें छपने चैनलों में चलने के बाद भी जिम्मेदारों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इससे ठेकेदार ने नदी से लाखों रुपए मूल्य की बालू निकाल कर बेच डाली।

जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई

उपजिलाधिकारी अमित शुक्ला ने बताया कि पथरा गाँव की नदी में अवैध खनन पाया गया है। मामले की जाँच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। अवैध खनन किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *