March 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शारदा सहायक नहर में मिला नवजात शिशु का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप जांच में जुटी पुलिस

1 min read
Spread the love

रुदौली अयोध्या

रुदौली कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगला स्थित शारदा सहायक नहर में शनिवार दोपहर फिर नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नहर में तैरता शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रुदौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे पहले भी इसी नहर से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ था। उस समय प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय जिम्मेदार अधिकारी सख्ती बरतते, तो शायद ऐसी घटना दोबारा न होती।
इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *