सड़क दुघर्टनाओं की रोकथाम के लिए शुरू हुए विशेष अभियान
1 min readधौलपुर राजस्थान।

जिले में सड़क दुघर्टनाओं की रोकथाम के लिए शुरू हुए विशेष अभियान में कल पुलिस ने जिले भर में 250 वाहन चालकों के खिलाफ की कार्रवाई, करीब 800 व्यक्तियों को यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए किया जागरूक।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान की जिला वासियों से अपील यातायात नियमों का करें पालन।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 04 नवंबर से 18 नवंबर तक शुरू हुए विशेष अभियान के अंतर्गत कल कार्रवाई करते हुए 250 वाहनों के चालान काट कर कार्रवाई की गई है, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने इस अभियान में यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्रवाई करने के सभी थानाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि राजस्थान सरकार एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यह कदम उठाया गया है। इस अभियान में पुलिस वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी कर रही है। अभियान के दौरान दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और अन्य वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है कि कल इस अभियान के तहत सभी थानों की पुलिस टीमों द्वारा जिले भर में 250 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 26, तेजगति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 24, ग़लत दिशा में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 24, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 07, बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 19, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 67 एवं अन्य 83 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, इसके साथ ही 760 व्यक्तियों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया गया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री विकास ने समस्त जिला वासियों से यातायात नियमों को समझने एवं उनकी पालना करने की अपील की है, इसके लिए पुलिस आमजन को जागरूक भी कर रही है। ये अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान
