February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहन चालकों को फूल देकर किया जागरूक

1 min read
Spread the love


15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान
धौलपुर

जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के दिशा निर्देशन में यातायात पुलिस के सहयोग से समझाया अभियान चलाया गया। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत भारी वाहन चालकों व चार पहिया वाहन चालकों के मध्य समझाइए अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर उन्हें यातायात नियमों संबंधित पंपलेट दी गई और उनसे यातायात नियमों के पालन करने का आग्रह किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान में स्वयंसेवी संस्थाएं सहयोग प्रदान कर रही हैं। जिला यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि हमारे द्वारा गुलाब बाग चौराहा व वॉटर बॉक्स चौराहे पर अभियान चलाया गया तथा वाहन चालकों से समझाइए की गई। कि वे नशे की हालत में वाहन ना चलाएं , लगातार वाहन ना चलाएं । वाहन चलाते समय सदैव सीट बेल्ट का उपयोग करें। रोटेरियन डॉ निखिल अग्रवाल ने वाहन चालकों को गुड सेमिरिटेन योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आप सड़क पर घायल को गोल्डन आवर्स में चिकित्सालय पहुंच कर गुड सेमीरेटन के रूप में राजस्थान सरकार से सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत एक अच्छे मददगार की भूमिका निभाएं और सरकार से प्रोत्साहन राशि प्राप्त करें। तथा घायल को चिकित्सालय पहुंचकर अपना मानव धर्म भी निभाएं । उन्होंने कहा कि लंबी रूट के वाहन चालक लगातार ड्राइविंग ना करें, तथा समय-समय पर अपनी आंखों का निरीक्षण करते रहे। परिवहन निरीक्षक गौरव सक्सेना ने बताया कि 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत विभाग द्वारा प्रतिदिन आयोजन कराए जाएंगे तथा बिना नंबर प्लेट के वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई विभाग द्वारा की जा रही है जो की निरंतर जारी रहेगी।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *