February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना जंगल, मरीजों की जान को साथ हो रहा खिलवाड़

1 min read
Spread the love

मोतीगंज/अयोध्या

विकास खंड हैरिंग्टनगंज के अंतर्गत ग्राम रामपुर जोहन स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर लापरवाही की भेंट चढ़ चुका है। कभी मरीजों के इलाज का केंद्र रहा यह स्वास्थ्य उपकेंद्र आज घनी झाड़ियों और ऊँची घासों में तब्दील हो गया है। चारों ओर फैली झाड़ियाँ और गंदगी से जहरीले जंतुओं का खतरा बना रहता है।

सी एच ओ अमिता यादव ने बताया कि इस संबंध में कई बार लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन विभाग अब तक मौन है। कुछ दिन पहले चोरों ने दरवाजा तोड़कर चोरी का प्रयास भी किया था। केंद्र के अंदर-बाहर झाड़ियाँ इतनी बढ़ चुकी हैं कि मरीजों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत प्रधान व सफाईकर्मी कभी नजर नहीं आते, और अब तक केंद्र तक खड़ंजा मार्ग भी नहीं बनाया गया है। मरीजों को झाड़ियों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।

जब इस बारे में एडीओ पंचायत अरविंद यादव से बात की गई तो उन्होंने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा – “डॉक्टर को खुद भी सफाई कर लेनी चाहिए।”
सरकारी लापरवाही और विभागीय उदासीनता के चलते यह आयुष्मान केंद्र आज बदहाली की जीती-जागती मिसाल बन गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *