February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा ईंट भट्टो पर संघन विद्युत कनेक्शन निरीक्षण

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।


जेवीवीएनएल के विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उपखंड राजाखेड़ा में सहायक अभियंता आनंद तिवारी के द्वारा दो टीम बना कर दिनांक 3/11/25 दिन सोमवार को ईंट भट्टो पर संघन विद्युत कनेक्शन निरीक्षण किया गया जिसमें टीम कनिष्ठ अभियंता शहर ने 4 भट्टो में विद्युत चोरी पकड़ी और दूसरी टीम कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल द्वारा 5 भट्टो पर विद्युत चोरी पकड़ी जिस पर करीब9.8 लाख का जुर्माना किया गया ।उक्त भट्टा पर मौजूद लोगों से कनेक्शन लेने की कहा गया और जुर्माना राशि तय समय सीमा में जमा करने को बोला गया अगर समय पर जुर्माना जमा नहीं किया तो पुलिस थाने में एफ आई आर दर्ज करवा कर कठोर विद्युत चोरी धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया जाएगा। साथ ही सहायक अभियंता ने गांव में लोगों से अपील की वे विद्युत चोरी न करें ,सरकार द्वारा जारी 150 यूनिट्स मुख्यमंत्री मुफ्त बिजली योजना में अपने मोबाइल से बिजली मित्र ऐप डाउनलोड कर योजना में रजिस्टेशन कर योजना का लाभ लें, और जिन उपभोक्ताओं के अभी कनेक्शन हुए हैं वे ऐप पर जाकर फीडबैक में स्टार रेटिंग दे सकते है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *