राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय टप्पल में लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयंती
1 min readजहानगढ़ अलीगढ़

लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय जहानगढ़, ब्लॉक टप्पल में बड़े धूमधाम से मनाया गया।
विद्यालय में रैली, निबंध,व अन्य विभागीय कार्यक्रम भी किया गया
जिसमें समस्त स्टाफ राजकुमार शर्मा
अंशु सोलंकी,, लकी शर्मा, सना व कुशाल कुमार उपस्थित रहे।
जहां पर ग्राम प्रधान पवन कुमार शर्मा भी ने बच्चों को बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल लोह पुरुष थे आजादी के बाद सरदार पटेल ने 550 से ज्यादा रियासतों को एक करने का असंभव सा लगने वाला काम पूरा किया उनके लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना सर्वोपरि था वहीं पर हर साल 31 अक्टूबर को अखंड भारत के सूत्रधार लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है इस बार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती है और इसलिए इस अवसर को भव्य तरीके से सेलिब्रेट किया जा रहा है इस अवसर पर छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक एवं ग्राम प्रधान व अन्य गण मान्य लोगों उपस्थित रहे।
