February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बे-मौसम बारिश से बर्बाद हुई धान की फसलें, किसानों के बीच पहुँचे पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल

1 min read
Spread the love

अमरपाटन।

क्षेत्र में हुई बे-मौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी धान की फसलें लगातार बारिश से पूरी तरह चौपट हो गई हैं। हालात का जायजा लेने शुक्रवार शाम पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल अचानक रामनगर क्षेत्र के कई गांवों के दौरे पर पहुँचे। उन्होंने खेतों में जाकर नुकसान का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत कर उनकी पीड़ा सुनी। पटेल ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा किसानों के लिए बड़ी चुनौती है, लेकिन सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *