February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस जवानों के साथ शिक्षक, छात्र छात्राओं के साथ मीडिया ने लिया हिस्सा,रैली निकालकर पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

1 min read
Spread the love

कालपी नगर में पुलिस जवानों के साथ शिक्षक, छात्र छात्राओं के साथ मीडिया ने लिया हिस्सा

कालपी जालौन

जनपद के कालपी एवं आसपास के इलाकों में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की राष्ट्रीय एकता दिवस दिवस के रूप में 150 वीं जयंती धूमधाम पूर्वक बनाई गई।इस मौके पर रैली निकाल कर एक भारत- श्रेष्ठ भारत की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
तहसील सभा कक्ष में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार अभिनय कुमार तिवारी, नायब तहसीलदारों मुकेश कुमार ,चंद्र मोहन शुक्ला, लेखपालों राजस्व कर्मचारी ने सरदार पटेल चित्र माल्यार्पण करके उनको याद किया। सुलह 9 बजे एम एस वी इंटर कॉलेज कॉलेज कालपी के परिसर में कोतवाली निरीक्षक के अजय ब्रह्म तिवारी, एस एस आई उदय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक ओमकार सिंह,प्रिंसिपल सुशील कुमार, शिक्षकों आनंद शर्मा, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी के साथ पुलिस जवानों ,छात्र-छात्राओं की रैली शुरू हुई। हाईवे सर्विस लेन ,फुल पावर चौराहा, डाकघर, टरननगंज बाजार होते हुए रैली को एम एस वी इंटर कॉलेज कालपी के ग्राउंड में समापन हुआ। एन सी सी प्रभारी शिक्षक राजमणि ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई गई।
नगर में रैली निकालते तथा संकल्प लेते नागरिकों, छात्रों के साथ अधिकारी व शिक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *