पुत्री का शारीरिक, मानसिक उत्पीडन कर मार डालने का आरोप
1 min readजालौन
ससुराली जनों की अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर पुत्री का मानसिक शारीरिक उत्पीड़न कर खाने के लिए कुछ भी न दिए जाने से उसका शरीर जर्जर होने पर उसकी इलाज के दौरान मृत्यु होने की शिकायत मृतक के पिता तथा उसके परिजनों ने कोतवाली में दी।
सिकरी राजा निवासी अरुण कुमार पुत्र बाबूलाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री सोनम की शादी संजय पत्र ओमप्रकाश के साथ 2021 जून में हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी शादी के बाद से ही पति संजय कुमार ससुर ओमप्रकाश तथा सास द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू की गई अतिरिक्त दहेज न देने पर ससुराली जनों द्वारा मारपीट कर उसे खाने के लिए भोजन भी नहीं दिया गया जिसके चलते उसका शरीर जर्जर होकर वह बीमार हो गई जब ज्यादा बीमार होने की सूचना मिली तो हम लोगों ने इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई । पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा कोतवाल आनंद कुमार सिंह ने बताया की उक्त मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

