अवैध खनन पर एसडीएम सदर रामप्रसाद त्रिपाठी का एक्शन मोड लगातार जारी
1 min readअयोध्या
अवैध खनन पर एसडीएम सदर रामप्रसाद त्रिपाठी का एक्शन मोड लगातार जारी
एयरपोर्ट के पीछे फिरोजपुर के पास अवैध खनन की सूचना मिलते ही एक्टिव हुए एसडीएम सदर
घने बाग में एसडीएम सदर राम प्रसाद त्रिपाठी बिना अपनी जान की परवाह किए टूट पड़े खनन माफियाओं पर
खराब रास्ता होने के बावजूद भी एसडीएम सदर ने पैदल ही, चल रहे अवैध खनन के स्थान पर पहुंचकर, खनन में लिप्त वाहनों को लिया कब्जे में
अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी दो डंफर को एसडीएम सदर राम प्रसाद त्रिपाठी ने लिया कब्जे में
एसडीएम सदर ने भाग रहे ड्राइवर को पड़कर एक डम्फर भिजवाया पूराकलंदर थाने
एक जेसीबी और एक डंफर की चाबी लेकर फरार हुए ड्राइवर।
घने अंधेरे में जेसीबी और डम्फर के पास एसडीएम सदर मौजूद।
पूरा कलंदर थाने की पुलिस मौके पर मौजूद। एक डंपर और एक जेसीबी को पूरा कलंदर थाने ले जाने की हो रही व्यवस्था।
एसडीएम सदर रामप्रसाद त्रिपाठी का बयान मेरा प्रयास अवैध खनन एकदम बंद हो, पकड़ने की नौबत ही ना आए, ऐसी होगी कार्यवाही।

