सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का भव्य समापन”
1 min read“हनुमानगढ़ी धाम में हुआ सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का भव्य समापन”
- भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान ने दिखाई थी झंडी, अयोध्या में जयघोषों के बीच संपन्न हुई यात्रा।
अयोध्या।
सनातन धर्म की एकता और संगठन का संदेश देती दो दिवसीय सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शनिवार को अयोध्या धाम में महाबली हनुमान जी महाराज के दर्शन-पूजन के साथ भव्य रूप से संपन्न हुई।
यात्रा के समापन अवसर पर पूरा वातावरण भक्ति, उत्साह और जयघोषों से गूंज उठा।
यह पदयात्रा मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के सिद्धनाथन मंदिर परिसर से शुक्रवार को प्रारंभ हुई थी, जिसे भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान ने भगवा ध्वज सौंपकर हरी झंडी दिखाई थी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम, बजरंगबली की जय के नारों से वातावरण को धर्ममय बना दिया।
ब्राह्मण जागृति संस्था, दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पाण्डेय की अगुवाई में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों सनातनी शामिल रहे। धर्मेंद्र पाण्डेय ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य जात-पात और भेदभाव मिटाकर सनातन समाज को एकजुट करना है। उन्होंने कहा जब सनातन समाज एक रहेगा, तब राष्ट्र संगठित होगा और भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा।
समापन स्थल हनुमानगढ़ी धाम पर यात्रियों ने हनुमान जी महाराज का विधिवत दर्शन-पूजन किया और राष्ट्र व धर्म की अखंडता की कामना की।
इस अवसर पर आचार्य बद्री विशाल तिवारी ने कहा कि सनातन एकता ही राष्ट्र की शक्ति है। यह यात्रा धर्म और राष्ट्र दोनों के हित में प्रेरणादायक पहल है।
समाजसेवी राकेश तिवारी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समरसता और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।
यात्रा समापन पर अनूप पाण्डेय, विनय पाण्डेय, अनुराग तिवारी, शिवशंकर तिवारी, पत्रकार बलराम तिवारी, अंकित पाण्डेय, राकेश मिश्रा, विमलेश पाण्डेय, केके शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

