विकास खंड हैरिंग्टनगंज सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक में भर्ती, समायोजन व प्रमोशन पर हुई चर्चा
1 min read अयोध्या
जनपद के विकास खंड हैरिंग्टनगंज सभागार में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भर्ती, समायोजन, प्रमोशन सहित अन्य विभागीय कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) राजेश कुमार गुप्त ने की। उन्होंने सभी कार्यकत्रियों को अपने-अपने केंद्रों पर पोषण, टीकाकरण और बाल विकास योजनाओं के सुचारू संचालन के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य सेविका विनीता देवी, आरती रावत, किरण, खुश्बू सहित दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

