February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दुल्लापुर के आशीष गुप्ता का हाईकोर्ट में चयन, गांव में जश्न का माहौल

1 min read
Spread the love

दुल्लापुर के आशीष गुप्ता का हाईकोर्ट में चयन, गांव में जश्न का माहौल

रेलवे में पहले से दे रहे हैं सेवाएँ, मेहनत और लगन से रचा नई सफलता का इतिहास

सुल्तानपुर
दुबेपुर ब्लॉक के ग्राम दुल्लापुर निवासी आशीष गुप्ता ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और संकल्प के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन हाईकोर्ट में ग्रुप-डी पद पर हुआ है। उल्लेखनीय है कि आशीष इससे पहले भारतीय रेलवे विभाग में चयनित होकर वहाँ सेवाएँ दे रहे हैं।

आशीष की इस दोहरी सफलता से न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे गाँव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामवासियों का कहना है कि आशीष शुरू से ही पढ़ाई में होनहार और व्यवहार में सरल स्वभाव के युवक हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि आशीष ने हमेशा संघर्षों को अवसर में बदला और कभी हार नहीं मानी। उनके पिता ने कहा कि “आशीष ने अपने परिश्रम से न केवल हमारा, बल्कि पूरे गाँव का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।”

आशीष गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों ,अपने बड़े भाई सुभाष गुप्ता और शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ समाज की सेवा करते रहेंगे।

उनकी इस उपलब्धि पर पूरे दुल्लापुर वासियों ने गर्व व्यक्त किया है और नवयुवकों को प्रेरणा लेने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *