February 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन अयोध्या में पुलिस के अमर शहीद जवानों को श्रद्धा-सुमन / पुष्प चक्र अर्पित करते हुए दी गई श्रद्धांजलि

1 min read
Spread the love

“पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या एवं अन्य पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन अयोध्या में पुलिस के अमर शहीद जवानों को श्रद्धा-सुमन / पुष्प चक्र अर्पित करते हुए दी गई श्रद्धांजलि।

अयोध्या

आज दिनांक 21.10.2025 को पुलिस स्मृति दिवस-2025 के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या प्रवीण कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ0 गौरव ग्रोवर एवं उपस्थित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा पुलिस लाइन परिसर में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कर्तव्यपथ पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीद पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित कर सलामी दी गयी । इस दौरान उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणो को पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या द्वारा अपने कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुये उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों की शहादत के विषय में अवगत कराया गया व श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व प्रतिसार निरीक्षक अयोध्या व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *