स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर धौलपुर जिला अग्रवाल महासमिति के तत्वावधान में अग्र अधिवेशन एवं दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न
1 min readस्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर
धौलपुर जिला अग्रवाल महासमिति के तत्वावधान में अग्र अधिवेशन एवं दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन के बारे में आज, प्रेस वार्ता में दी जानकारी
धौलपुर

धौलपुर जिला अग्रवाल महासमिति द्वारा अग्र अधिवेशन एवं दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन 26 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान महासमिति के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार गर्ग ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम समाज बंधुओं में एकता, सौहार्द और सहकार की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों और आदर्शों को समाज में पुनर्स्थापित करना तथा युवा पीढ़ी को समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है।
अग्र अधिवेशन में सामाजिक मुद्दों पर होगी चर्चा
अग्र अधिवेशन के एजेंडे पर प्रकाश डालते हुए धौलपुर जिला अग्रवाल महासमिति के जिला अध्यक्ष ऋषि मित्तल ने बताया कि अधिवेशन में समाज की वर्तमान स्थिति, शैक्षिक एवं आर्थिक विकास, तथा अन्य सामाजिक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में समाज के प्रबुद्धजन अपने विचार रखेंगे और समाज की उन्नति के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाएगी।
दीपावली मिलन समारोह में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
आयोजित होने वाले दीपावली मिलन समारोह के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम धौलपुर जिला अग्रवाल महासमिति सलाहकार एवं मंत्री मुकेश बंसल ने बताया कि यह एक पारिवारिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें समाज के बच्चों एवं कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही, समाज के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया है।
मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम विवरण
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग एवं प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार गर्ग शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धौलपुर के अग्रवाल महासमिति के जिला अध्यक्ष ऋषि मित्तल, मुकेश अग्रवाल, मुकेश बंसल एवं अन्य करेंगे।
दिनांक: 26 अक्टूबर 2025
समय:
अग्र अधिवेशन: प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक
स्थान: शंभू रिसोर्ट बसेड़ी रोड, बाड़ी धौलपुर
प्रेस वार्ता के अंत में ऋषि मित्तल जिला अध्यक्ष धौलपुर जिला अग्रवाल महासमिति ने सभी पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया और समाज के सभी लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।
