उच्च प्राथमिक विद्यालय ददरिया बड़ोखर खुर्द बांदा के अर्जुन तथा कैलाश ने माध्यमिक जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीत का परचम फहराया
1 min readबाॅंदा
सत्यनारायण इंटर कालेज तिंदवारी बांदा में आयोजित 69 वीं माध्यमिक जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस उच्च प्राथमिक विद्यालय ददरिया बड़ोखर खुर्द बांदा के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डा० नंदिता सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन में सबजूनियर बालक वर्ग में 400 मी० की दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुये अर्जुन ने प्रथम तथा कैलाश ने द्वितीय स्थान हासिल किया । इनकी इस उपलब्धि ने परिषदीय विद्यालयों को गर्वित कर दिया। इस अवसर पर आज दोनों धावकों को सत्यनारायण इंटर कालेज तिंदवारी में मेडल तथा पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया। परिषदीय विद्यालय के बच्चों की शानदार सफलता पर राष्ट्रीय कमेन्ट्रेटर डा० इन्द्रवीर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
