पुलिस ने एक मूर्तिकार का नकदी समेत बैग चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को किया गिरफ्तार
1 min readअयोध्या

मूर्तिकार का बैग चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
वही पुलिस ने एक मूर्तिकार का नकदी समेत बैग चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर उनके पास से चोरी की गई 24 हजार रुपये की रकम बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि कोलकाता के मूर्तिकार उत्तम पाल देवकाली तिराहे के पास अपना कारखाना चलाते हैं।
उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 अक्टूबर की रात उनके पांडाल में रखे एक बॉक्स को तोड़कर नकदी वाला बैग चोरी कर लिया गया था।
पुलिस ने जांच के बाद देवकाली क्षेत्र के नील गोदाम निवासी छोटू उर्फ प्रदीप यादव और अखिलेश यादव, तथा तारुन थाना क्षेत्र के महरई निवासी मंगल उर्फ राजमणि गुप्ता को गिरफ्तार किया।
आरोपियों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराकर उनका चालान किया गया है।
