February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा पर हुई चर्चा

1 min read
Spread the love

गोण्डा।

जनपद के 30वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल, गोण्डा में गुरुवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा तथा आत्मरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेंटर मैनेजर चेतना सिंह द्वारा किया गया। उन्‍होंने बच्‍चों को महिला व बालिका से सम्‍बन्धित जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर आशीष मिश्रा ने बच्चों को हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली की जानकारी दी और बताया कि किसी भी आपात स्थिति में इस नंबर पर सहायता प्राप्त की जा सकती है। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर (H.E.W.) शिवेन्द्र श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर काउंसलर चाइल्ड हेल्पलाइन नीतू त्रिपाठी, अपराजिता सामाजिक समिति से अत्रेय त्रिपाठी, केस वर्कर हितेश भारद्वाज, प्रधानाचार्य सुनील कुमार वर्मा, अध्यापक रमाकांत तिवारी, दीपिका मिश्रा, विजयलक्ष्मी शुक्ला, सुची द्विवेदी, प्रतिमा सिंह, पूर्णिमा पाठक, धर्मेंद्र तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, पवन कुमार, महेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से सामाजिक सुरक्षा व जागरूकता का संकल्प दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *