February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस और एंटी थेफ्ट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता,अवैध गांजा 92kg बरामद

1 min read
Spread the love

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी की प्रेसवार्ता।

सीओ मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी सफलता।

अयोध्या।
इनायतनगर पुलिस और एंटी थेफ्ट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली।

पुलिस ने 22 लाख रुपए मूल्य का अवैध गांजा बरामद किया।

कार्रवाई नगहरन पुरवा के पास चेकिंग के दौरान की गई।

एक होंडा सिटी कार से आठ बोरियों में भरे 88 पैकेट गांजा बरामद हुए।

बरामद गांजे का कुल वजन 92 किलोग्राम बताया गया।

पुलिस ने मौके से गांजा तस्कर सोनू कुमार पासवान को गिरफ्तार किया।

आरोपी के पास से दो फर्जी नंबर प्लेट, दो मोबाइल और ₹9050 नकद बरामद किए गए।

गांजा सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र से अयोध्या लाया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *