February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कामरेड राम जगत यादव की 15वीं पुण्यतिथि मनाई गई 

1 min read
Spread the love

अयोध्या।

मसौधा विकासखंड की ग्राम पंचायत उसरू अमौना के पूर्व प्रधान कामरेड स्वर्गीय राम जगत यादव की 15वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। इस मौके पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन चंद्रशेखर आजाद नगर निकट उसरू चौराहे पर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने कामरेड राम जगत यादव की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया और वक्ताओं ने अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि कामरेड स्वर्गीय राम जगत यादव ने जीवन पर्यंत गरीबों एवं मजलूमों की लड़ाई लड़ने और उन्हें न्याय दिलाने का काम किया है।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से कार्यक्रम के संयोजक स्वर्गीय रामजगत यादव के अनुज बद्रीनाथ यादव, कामरेड अनिरुद्ध प्रताप मौर्य, रामजी यादव आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार कुंवर बहादुर विसेन ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कामरेड इंद्रावती, रमेश विश्वकर्मा, रामजनम वर्मा, सर्वजीत यादव, राधेश्याम, रामचंद्र यादव, घनश्याम यादव, सत्य प्रकाश, ऋषभ यादव, जयप्रकाश, अंतराम, संतराम, राजित राम, धर्मराज, रामजस यादव, जगजीवन, रीता यादव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *