विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों के द्वारा खिहारन कैंप लगाकर 52197 का बिल वसूला गया
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या

मिल्कीपुर विद्युत उपकेंद्र के चमनगंज फीडर से संचालित ग्राम खिहारन में बिजली विभाग ने एक विद्युत कैंप का आयोजन किया। सोमवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस कैंप में उपभोक्ताओं के बिल डोर-टू-डोर निकाले गए।
इस कैंप के दौरान कुल 28 उपभोक्ताओं ने अपना बकाया बिल जमा किया। टेक्नीशियन ग्रेड टू दीपक मौर्य ने बताया कि इन उपभोक्ताओं से कुल 52197 रुपये का बकाया बिल वसूला गया है।इसके अतिरिक्त, सात बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। उन्हें जल्द से जल्द अपना बकाया बिल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।कैंप में लाइनमैन संतोष कुमार और अखिलेश यादव, मीटर रीडर रामअवध मिश्रा और राज प्रकाश, तथा बिल जमाकर्ता अनुज कुमार मौर्य सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
