February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 10 अक्टूबर से 10 नवंबर 2025 तक लगातार चलेगा। कार्यक्रम के तहत लोगों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों, उनके लक्षणों व उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

सीएचसी प्रभारी रवींद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि कार्यक्रम लगातार 1 महीने चलेगा डॉक्टर विवेक गुप्ता ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। फार्मासिस्ट सुशील कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मानसिक रूप से ग्रसित लोगों की पहचान करेंगी और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने का कार्य करेंगी, जहां उनका उपचार जिला अस्पताल व सीएचसी की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से मानसिक रोगों को छिपाने के बजाय समय पर इलाज कराने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *