किसानों का विशाल शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन, गौशाला और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी आवाज़
1 min read
अयोध्या।
रुदौली विधानसभा क्षेत्र के थाना बाबा बाजार अंतर्गत नगर पंचायत मां कामाख्या धाम में आज किसानों ने शांतिपूर्ण विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजक किया जा रहा है

धरने के दौरान किसान “छुट्टा जानवर गौशाला में बंद करो” और “भ्रष्टाचार बंद करो” के नारे लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त कर रहे है ।
यह धरना भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट के बैनर तले, बाबा आनंद गिरि की अगुवाई में किया जा रहा है।
मौके पर सैकड़ों की संख्या में किसान और यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
मां कामाख्या धाम परिसर में शांतिपूर्ण धरने के दौरान नारे लगाते किसान और बीकेयू (भानु) कार्यकर्ता।
