राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान आयोजित
1 min readबागपत

राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज प्रधान के नेतृत्व में जैन धर्मशाला, बागपत में रालोद का सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी (SC/ST प्रकोष्ठ) प्रबुद्ध कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि चौ. चौधरी अजीत सिंह की नीतियों और जयंत चौधरी के नेतृत्व में रालोद की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव चौ. सुखबीर सिंह राठी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमेंद्र बोत्रा, प्रदेश सचिव प्रेमचंद भारती सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष गुजर ने एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव ने किया। सभा के दौरान स्वराज प्रधान को प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई दी गई।
