February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा विधानसभा क्षेत्र में ‘वोट चोर,गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान सफलतापूर्वक संपन्न- लीना शर्मा

1 min read
Spread the love

धौलपुर

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष साकेत बिहारी के निर्देशानुसार, ‘वोट चोर,गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत धौलपुर जिले में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोटा शहर प्रभारी, साथ ही वोट चोर गद्दी छोड़ धौलपुर विधानसभा प्रभारी लीना शर्मा ने किया। उनके नेतृत्व में जिलेभर की सैकड़ों महिलाओं ने हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया और आमजन को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया।

अभियान के अंतर्गत धौलपुर शहर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष बनवारी लाल जाटव द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस बैठक में लीना शर्मा ने प्रभारी के रूप में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हस्ताक्षर अभियान को गति दी और अनेक महिलाओं से हस्ताक्षर करवाए।

बैठक में विशेष रूप से ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष शिब्बू लोधा सेवादल कोषाध्यक्ष लोकेंद्र कंडेरा , सेवादल महासचिव कुसुम , सुमन , शहर ब्लॉक सचिव विक्की , तथा सेवादल सोशल मीडिया प्रभारी दीपक सक्सेना, कमलेश लीलावती नथिया विमला ममता सपना गुड़िया मुन्नी राजकुमारी किरण देवी गंगा देवी भवरन लाल लोकेंद्र शैलेंद्र यादवेंद्र मुरारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लीना शर्मा ने कहा कि “महिला कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत — वोट — के प्रति जागरूक कर, समाज में राजनीतिक सहभागिता को मजबूत बनाना है।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी संगठनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *