एस.डी.सेवा संस्थान ने एचआईवी पॉजिटिव महिलाओं और बेसहारा बच्चों को दी राहत सामग्री ,गरीब विधवा महिलाओं को राशन किट किया वितरित
1 min readबाँदा
एस.डी.सेवा संस्थान द्वारा अतर्रा चुंगी स्थित प्रशासनिक कार्यालय परिसर में एचआईवी पॉजिटिव गरीब विधवा महिलाओं एवं बेसहारा बच्चों को राहत स्वरूप राशन किट वितरित किए गए।कार्यक्रम में स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकत्रियों एवं समाजसेवियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।इस सामाजिक पहल में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने विशेष सहयोग प्रदान किया।विधायक द्विवेदी ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों तक सहयोग पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है,और ऐसे कार्यक्रम समाज में मानवता का संदेश देते हैं।
संस्थान की सचिव प्रीती देवी ने सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एस.डी.सेवा संस्थान सदैव जरूरतमंदों के सहयोग के लिए तत्पर है।उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से अपील की कि वे आगे आकर इस तरह के मानवीय कार्यों में सहयोग करें।कार्यक्रम का उद्देश्य एचआईवी से प्रभावित महिलाओं एवं बच्चों को सामाजिक सुरक्षा एवं आत्मबल प्रदान करना रहा।सचिव ने बताया कि संस्थान द्वारा ऐसे मानवीय कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

