March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में आवारा पशुओं को पकड़ कर भेजा गया अस्थाई गौशाला

1 min read
Spread the love

अयोध्या

हैरिंग्टनगंज विकास खंड में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण और उन्हें रेडियम बेल्ट लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य विकास अधिकारी, अयोध्या के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत 105 छुट्टा मवेशियों को पकड़कर शाहाबाद ग्रंट स्थित गौसंरक्षण केंद्र भेजा गया।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरविंद कुमार ने बताया कि यह अभियान ग्राम पंचायत रनापुर बॉर्डर से चमैला बॉर्डर तक सड़क के दोनों ओर की ग्राम पंचायतों में चलाया गया। इसके लिए तीन-चार पॉइंट बनाए गए, जहाँ प्रभारियों के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की टीम तैनात की गई। इन टीमों ने छुट्टा मवेशियों को रेडियम बेल्ट लगाए और उन्हें गौसंरक्षण केंद्र भेजा।
इस गौसंरक्षण अभियान में खंड विकास अधिकारी रूपनारायण भारती, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरविंद कुमार, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी गौतम वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद कुमार, अरविंद कुमार वर्मा, जयसिंह यादव, विजय कुमार और शाश्वत अचारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *