February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधायक विनोद सिंह के द्वारा व्यापारीयों को किया जागरूक, सरकार ने टैक्स व्यवस्था में सुधार के लिए दिया धन्यवाद

1 min read
Spread the love

टैक्स की जटिलताओं से मोदी ने छुटकारा दिलाया विधायक विनोद सिंह

जीएसटी रिफॉर्म को साहसिक कदम बताया


सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि व्यापारियों को टैक्स की जटिलताओं से छुटकारा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी की शुरुआत की। केंद्र सरकार ने टैक्स व्यवस्था में और सुधार करने के लिए 22 सितंबर को जीएसटी रिफॉर्म लागू किया। श्री सिंह रविवार को क्षत्रिय भवन में भाजपा द्वारा आयोजित व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर थे।
विधायक सिंह ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर व्यापारिक दबाव बनाने के लिए 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया लेकिन मोदी सरकार ने साहसिक कदम उठाते हुए जीएसटी रिफॉर्म लागू किया। इससे न केवल व्यापारियों को बल्कि आम लोगों को भी फायदा हुआ है। जीएसटी घटने से आम लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है। 400 से अधिक वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स कम हुआ है। जिससे उनकी कीमत कम हो गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीष कपूर और चार्टर्ड अकाउंटेंट संतोष सिंह ने भी व्यापारियों को जीएसटी रिफॉर्म के फायदे बताए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *