February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

त्योहार को लेकर खाद्य पदार्थो के अधिक से अधिक नमूने लिया जाना है आवश्यक सांसद जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love

राजस्थान धौलपुर

त्योहारी सीजन में मावे एवं अन्य खाद्य पदार्थो के अधिक से अधिक नमूने लिया जाना है आवश्यक-सांसद
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक का हुआ आयोजन
करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले के समग्र विकास के लिए सक्रिय रहकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना सुनिश्चित करें।
सांसद भजनलाल जाटव ने रेल्वे के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि धौलपुर-बाड़ी रेलवे मार्ग पर किसानों की गई भूमि अधिग्रहण के मुआवजा राशि की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बाड़ी-सरमथुरा के किसानों की भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण करते हुए शीघ्र ही मुआवजा राशि किसानों के बैंक खातों में डलवाना सुनिश्चित करें। किसी भी किसान को भूमि अधिग्रहण के मुआवजे लेने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। ओवरब्रिज एवं अण्डरपास के लिए प्रस्ताव बनाकर भिजवाना सुनिश्चित करें। किसानों की समस्या का समाधान हरसंभव करना हमारा पदीय कर्तव्य है। रेल्वे स्टेशन धौलपुर के पास रेल्वे द्वारा पानी निकासी के लिए सही पुलियाओं का निर्माण नहीं कराने से शहरवासियों को पानी भराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद की अध्यक्षता में कमेटी गठित करते हुए रेल्वे कार्यो की जांच कराने के निर्देश दिए। जांच रेलवे के उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर गड्ढों की मरम्मत करने, नालों की सफाई करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर इमरजेंसी लेन में कार्मिकों की नियुक्ति की जाये जिससे एम्बुलेंस आदि को परेशानी का सामना नहीं करना पडे़। टोल प्लाजा पर नियुक्त कार्मिकों का ड्रेस कोड लागू किया जाएं। उन्होंने कहा कि टोलो प्लाजाओं पर लगाए गए कार्मिकों का पुलिस विभाग द्वारा वैरिफिकेशन किया जाना सुनिश्चित करें। हाईवे पर आवारा पशुओं के रोकथाम के लिए नियमित पैट्रोलिंग किया जाना सुनिश्चित करें। पैट्रोलिंग नहीं करने वाले कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।
उन्होंने बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कार्य समय सीमा मे पूर्ण हो व गांव व ढाणियों मे रह रहे आमजन को निश्चित समय सीमा मे पेयजल उपलब्ध हो और यह भी सुनिश्चित करें कि पेयजल लाईन बिछाते समय गांव व शहरों मे सड़क क्षतिग्रस्त होने पर उसकी शीघ्र ही मरम्मत करवायें जिससे आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने बैठक मे जल जीवन मिशन के तहत अधिक से अधिक कनेक्शन जारी करने, पीएम आवास योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा कार्यां की मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त खम्भों की मरम्मत करने, डीले तारों को कसवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पूर्ण संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने व प्रत्येक पात्र को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करते हुए पेंडिंग प्रकरणों का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन के साथ ही मौसमी बीमारियां फैलने की संभावना रहती है। इसलिए मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए योजना बनाकर कार्य करें तथा पर्याप्त मात्रा में पीएचसी एवं सीएचसी पर दवाइयां उपलब्ध रहें। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए मावे की बनी मिठाईयों एवं अन्य खाद्य पदार्थो के अधिक से अधिक नमूने लिया जाना आवश्यक है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सिलिकोसिस से पीड़ित व्यक्तियों की शीघ्र जांच कराकर पात्र व्यक्तियों को लाभ दिया जाना सुनिश्चित करें। कृषि अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि इस समय किसानों को सरसों एवं गेहूॅ फसल के लिए अधिक मात्रा में खाद की आवश्यकता पड़ती है। इसको ध्यान में रखते हुए खुदरा एवं थोक विक्रेताओं के द्वारा किसी प्रकार की कालाबाजारी नहीं की जाएं। इसके लिए नियमित कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। नकली खाद एवं बीज की शिकायत मिलने पर तुरन्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास एवं केटलशैड के कार्यो का निस्तारण शीघ्र पूर्ण करें। बैठक में उन्होंने सरकारी योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पालनहार पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ आमजन को दिया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, समग्र शिक्षा अभियान सहित कृषि, वॉटरशेड, शिक्षा, आईसीडीएस, डिस्कॉम, महिला अधिकारिता, स्वायत्त शासन विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सहित अन्य विभागों के विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने दिए गए निर्देशों की पालना करवाने हेतु आस्वश्त किया साथ ही आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ, विधायक बसेड़ी संजय जाटव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *