जेवीवीएनएल उपखंड राजाखेड़ा में चलाया गया स्वच्छता अभियान
1 min readधौलपुर राजस्थान
राज्य सरकार के आदेशों की पालना में सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने उपखंड राजाखेड़ा में 33/11 केवी जीएसएस राजाखेड़ा परिसर और कार्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिस में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ऑफिस और जीएसएस की सफाई की गैर जरूरी पत्रावलियों और सामान को चिन्हित कर अलग रखा गया और फर्श , दीवालों पर बने निशानो को पोंछ कर साफ किया गया साथ ही सभी अभियंताओं और कर्मचारियों ने सर्व प्रथम राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी की तस्वीर पर माला,पुष्प अर्पित कर उनका सम्मान किया और उनकी जन्म दिवस पर उनके द्वारा किए गए देश के लिए त्याग बलिदान को याद किया गया साथ ही सभी कर्मचारियों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई, और गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान किया गया,इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा, विशाल जायसवाल, रणवीर सिंह,वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा,मनोज लोधी,प्रेमकिशोर झा,रामनरेश शर्मा,ब्रजमोहन,इब्राहिम खा,अम्बरीष शर्मा इत्यादि लोग मौजूद रहे।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

