February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ब्लॉक मुख्यालय पर बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर बापू को नमन किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन यादव और खंड विकास अधिकारी रूपनारायण भारती ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने और उनके सत्य, अहिंसा व सादगी के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। खंड विकास अधिकारी रूपनारायण भारती ने कहा कि गांधीजी का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, जिन्होंने हमें सत्य, सेवा और स्वच्छता का महत्व सिखाया। ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी की भूमिका के साथ-साथ स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के उनके संदेश की प्रासंगिकता पर जोर दिया।

ध्वजारोहण और माल्यार्पण के बाद, खंड विकास अधिकारी सहित ब्लॉक के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने हाथ में झाड़ू लेकर ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई की। इस स्वच्छता अभियान में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गांधीजी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एडीओ पंचायत अरविंद कुमार, विनोद कुमार, जय सिंह यादव, गुड्डू बाबू विष्णु, विमल कुमार, भूपेंद्र तिवारी, रंजीत कुमार, अतुल कुमार वर्मा, राजेंद्र पांडे, अरविंद कुमार, शाश्वत अचारी, विनोद कुमार, विजय कुमार, संतोष कुमार यादव, राजकुमार,सहित कई अन्य अधिकारी-कर्मचारी और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बापू के आदर्शों पर चलने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *